अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और जाने माने सिंगर अभिनेता हार्डी संधू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।फिल्मों की शूटिंग के लिए स्टार्स को अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ता है।

जिसके लिए दोनों माइनस 12 डिग्री की कड़कड़ाती ठंड में शूटिंग कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा ने अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो हिजाब पहने हुए नजर आ रही हैं.कभी यह उनके लिए काफी मजेदार होता है तो जहां पर उन्हें पीने का पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है क्योंकि ठंड ने सबकुछ जमा दिया है। परिणीति ने शूटिंग सेट से एक नया वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में परिणीति कंपा देने वाली ठंड में शूट के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहती हैं, “माइनस 12 डिग्री पर आज हम लोग पानी नहीं पी पाएं क्योंकि सब पानी जम गया था और पानी को पिघलाने के लिए जो वस्तुएं चाहिए वह भी जम गए थे जैसे गैस, वैन।” एक्ट्रेस ने हार्डी की टांग खींचते हुए आगे कहा, “कैमरा जम गया था, हमारे डायरेक्टर की दाढ़ी तक जम गई थी और हार्डी उस वक्त अपने हीटर वाले कमरे में सो रहा था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *