टीवी के पॉपुलर कॉमेडी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’  पिछले कई दिनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है. हाल ही में तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने की खबर आई थी.

बीते कुछ महीनों में अंजली मेहता का किरदार निभाने वाली नेहा मेहता के शो छोड़ने के बाद, हाल में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेष लोढ़ा ने भी शो को अलविदा कह दिया है. अब एक बार फिर चर्चा है कि बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता भी शो छोड़ रही हैं.

मुनमुन दत्ता को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से काफी लोकप्रियता मिली है. लोग उन्हें बबीता जी के नाम से बखूबी जानते है. हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं आई है. बता दें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी और जेठालाल की नोंक-झोंक हर किसी को पसन्द आती है.

कोरोनोवायरस महामारी की वजह से भी शो की पूरी टीम को दमन में शिफ्ट होना पड़ा था.बाद में, मुनमुन ने खुद स्पष्ट किया कि वह सेट से अनुपस्थित थीं क्योंकि शो के प्लॉट में उनकी प्रिजेंस की जरूरत नहीं थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *