बॉलीवुड की फेम प्लेबैक सिंगर पलक मुछाल जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही हैं। वो शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनके होने वाले लाइफ पार्टनर का नाम मिथुन हैं, जो खुद भी म्यूजिक कंपोजर हैं।अगले महीने पलक की अपनी जिंदगी की नई शुरूआत करने जा रही है।

बॉलीवुड में इस साल भी कई बड़े सितारों की शादी हुई।  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से लेकर अली फजल और ऋचा चड्ढा का नाम शामिल है। मिथुन और पलक की शादी में उनके करीबियों के अलावा बी-टाउन के जाने-माने स्टार्स भी शामिल होंगे।

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल की वेडिंग के भी कयास लगाए जा रहे हैं। खैर। पलक किस दिन मिथुन की दुल्हनियां बनेंगी, आइये आपको तारीख बताते हैं।मिथुन और पलक अरेंज मैरिज करने जा रहे है।  पलक के माता-पिता उनकी अरेंज मैरिज कराना चाहते थे।

मिथुन और उनके परिवार से मिले, तो दोनों को रिश्ता बेहद पसंद आया और इसी के साथ दोनों की शादी फिक्स हो गई। अब दोनों के परिवारवालों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी है।पलक मुछाल और मिथुन  की शादी 6 नवंबर को होगी। हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी 4 तारीख से शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *