Thursday, October 24, 2024 at 6:02 AM

शेयर बाजार में बिकवाली जारी; सेंसेक्स और 600 अंक टूटा, निफ्टी 22000 के नीचे आया

घरेलू शेयर बाजार पर पश्चिम एशिया में जारी तनाव हावी होता दिख रहा है। लगातार पांचवें दिन प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 600 अंक फिसलकर 72,000 के नीचे आ गया वहीं निफ्टी करीब 150 अंक टूटकर 21800 के लेवल पर आ गया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सबसे ज्यादा बिकवाली आईटी, मेटल …

Read More »

चार दिन की गिरावट के बाद बाजार ने की वापसी; सेंसेक्स 599 अंक चढ़ा, निफ्टी 22100 के पार

घरेलू शेयर बाजार में चार दिनों की गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी हरियाली लौटी। शुक्रवार को आधा कारोबारी सत्र बीते के बाद बाजार में खरीदार लौटे। इसके बाद सुबह से जिस सेंसेक्स और निफ्टी में लाल निशान पर कारोबार हो रहा था वे मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 …

Read More »

आईटी सेवा प्रदाता विप्रो का मुनाफा सालाना आधार पर 8% घटकर ₹2835 करोड़ हुआ, राजस्व भी घटा

आईटी सेवा प्रदाता कंपनी विप्रो ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही यानी मार्च 2024 को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। विप्रो के आंकड़ों के अनुसार मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2835 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह 3074 करोड़ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 8% की …

Read More »

फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बनाने के प्रस्ताव पर अमेरिका ने लगाई रोक, बताई इसकी वजह

फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र की पूर्ण सदस्यता के प्रस्ताव पर अमेरिका ने वीटो कर दिया है। गुरुवार को 15 देशों वाली परिषद ने फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पूर्ण सदस्यता के प्रस्ताव पर वोटिंग की। प्रस्ताव को पारित करने के लिए कम से कम 9 परिषद सदस्यों के समर्थन की जरूरत थी। फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी …

Read More »

ईरान की वायु-रक्षा प्रणाली ने मार गिराईं इस्राइली मिसाइलें? ड्रोंस भी किए तबाह; 10 बिंदुओं में जानें

बीते दिनों ईरान ने इस्राइल पर मिसाइलों और ड्रोंस से हमला किया था। अब खबर आई है कि इस्राइल ने भी पलटवार किया है और ईरान पर मिसाइलों से हमला किया है। वहीं, ईरान ने हमलों की खबर के बीच आज सुबह अपनी वायु-रक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया। आइए जानते हैं कि अबतक क्या कुछ हुआ है- ईरान ने …

Read More »

कराची में आतंकियों की आत्मघाती साजिश नाकाम, निशाने पर थी वैन; बाल-बाल बचे जापान के पांच नागरिक

पाकिस्तान आजकल आतंकवादियों के निशाने पर है। यहां आए दिन हमले हो रहे हैं। कभी सेना तो कभी नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। इसी क्रम में, सिंध प्रांत में शुक्रवार को पांच जापानी नागरिकों को निशाना बनाते हुए आतंकवादियों ने एक आत्मघाती हमला करने की कोशिश की। हालांकि, शुक्र रहा कि सभी नागरिक सही सलामत बच निकले। पूर्वी …

Read More »

अमेरिकी राजनयिक ने आम चुनाव को बताया ‘लोकतंत्र का महाकुंभ’, चुनावी प्रक्रिया के लिए भारतीयों को दी बधाई

यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष अतुल कश्यप ने भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारत के लोगों को बधाई देते हुए देश के राष्ट्रीय चुनाव को लोकतंत्र का महाकुंभ मेला बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ एक पोस्ट भी लिखा। अतुल कश्यप ने अपने …

Read More »

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों (राष्ट्रीय पार्टियों) पर ही भरोसा जताया है। एक बार का चुनाव छोड़ दें, तो अब तक हुए 17 लोकसभा के चुनाव में वोटरों ने 16 बार जीत का ताज कांग्रेस, जनसंघ, बीएलडी, भाजपा, बसपा इत्यादि राष्ट्रीय पार्टियों के उम्मीदवारों को पहनाया है। हालांकि, 1996 में …

Read More »

दुधवा टाइगर रिजर्व में आपसी संघर्ष में दो तेंदुओं की मौत, तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

लखीमपुर खीरी:  लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन की धौरहरा रेंज में बृहस्पतिवार को दो नर तेंदुओं की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के पैनल ने आपसी संघर्ष में दोनों तेंदुए के मरने की बात पाई है। कतर्निया घाट वन्यजीव विहार की सीमा पर खैरातीपुरवा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह …

Read More »

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा:उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के अवर अभियंता और उनकी टीम को कॉलोनाइजर ने साथियों संग बंधक बना लिया। बुलडोजर की चाबी छीनकर तोड़फोड़ कर दी। अवर अभियंता और कर्मचारियों की जूतों से पिटाई की। टीम किसी तरह बचकर भाग निकली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले …

Read More »