सेल्फ एंप्लॉयड वूमेन एसोसिएशन (सेवा) की संस्थापक और पद्म भूषण से सम्मानित प्रख्यात महिला अधिकार कार्यकर्ता इला भट्ट का निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। इला भट्ट ने अहमदाबाद के अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। उन्होंने महिलाओं को सशक्त करने में अहम भूमिका निभाई थी।

गांधीवादी कार्यकर्ता का बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद के एक अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हुआ। 1933 में जन्मी इला भट्ट ने अपने गृह नगर सूरत के सार्वजनिक गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ाई की।1977 में उन्हें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिला था। इसके बाद उन्हें 1986 में राइट लाइवलीहुड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

उन्हें भारत सरकार ने पद्म भूषण जैसे पुरस्कार से भी नवाजा था।गांधीजी से प्रेरित होकर, भट्ट ने SEWA संस्थान की स्थापना की। संस्थान ने 1974 में महिलाओं को छोटे ऋण प्रदान करने के लिए एक सहकारी बैंक की स्थापना की।

उन्होंने एमटीबी आर्ट्स कॉलेज से ग्रेजुएट किया था। एक योग्य वकील होने के साथ-साथ इला भट्ट ने साबरमती आश्रम संरक्षण एवं स्मारक ट्रस्ट (एसएपीएमटी) के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।उन्हें कई दूसरे अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसमें ग्लोबल फेयरनेस अवार्ड, रैडक्लिफ मेडल, राइट लाइवलीहुड अवार्ड शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *