बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट सिनेमाई दुनिया से थोड़ा दूर ही रहती हैं, लेकिन अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में रहती हैं। ऐसे में अब पूजा, भारत जोड़ो यात्रा के साथ जुड़ गई हैं।अभिनेत्री पूनम कौर के बाद अब पूजा भट्ट भी राहुल के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पूजा भट्ट,  हैदराबाद में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं, जहां उन्होंने राहुल गांधी के साथ करीब साढ़े किमी पैदल यात्रा भी की। पूजा यात्रा में हिस्सा लेने वाली पहली बॉलीवुड सेलेब्रिटी हैं, उन्हें यात्रा में राहुल के साथ पैदल चलते समय बातचीत करते हुए भी देखा गया।यात्रा में फिल्म अभिनेत्री व निर्माता पूजा भट्ट भी कुछ देर के लिए शरीक हुईं।

यात्रा के दौरान पूजा भट्ट को राहुल गांधी के साथ चर्चा करते हुए भी देखा गया।यात्रा पिछले सप्ताह तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजरी। वहीं तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा का आज आठवां दिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *