बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ अक्सर रोमांटिक तस्वीर शेयर करते है।आलिया ने अपने पति रणबीर के साथ कुछ प्यार भरी अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं.

आलिया ने अपने पति रणबीर कपूर बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की है. इसमें दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब दिख रहे है. इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, होम. साथ ही इनफिनिटी वाला इमोजी भी बनाया है.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर जल्द ही एक छोटा सा मेहमान आने वाला है. आलिया मां बनने वाली है. एक्ट्रेस ने कुछ महीने पहले ही ये गुड न्यूज अपने फैंस के साथ एक पोस्ट के जरिए शेयर किया था.

अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र ’ के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया था. उन्होंने साल 2018 में सोनम कपूर  के वेडिंग रिसेप्शन में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया. इतने दिनों एक-दूसरे को डेट करने और साथ रहने के बाद दोनों ने 14 अप्रैल को अपने घर ‘वास्तु’ में शादी कर ली, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *