सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया  को नई आबकारी नीति  से जुड़े घोटाले के मामले में समन भेजा है. उन्हें सोमवार को दोपहर 11 बजे सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला. मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला. मेरे गांव में इन्हें कुछ नहीं मिला. अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है. मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा. सत्यमेव जयते.’

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस को लेकर सीबीआई द्वारा दर्ज की गई FIR में मनीष सिसोदिया का नाम सबसे ऊपर है. बाकी आरोपियों के नाम नीचे आ रहे हैं. ऐसे में तय है कि जांच के केंद्र में मनीष सिसोदिया ही रहने वाले हैं.

इस मामले में जांच एजेंसी ने सिसोदिया के अलावा 14 और लोगों को आरोपी बनाया है.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘जेल की सलाखें और फांसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाए. ये आजादी की दूसरी लड़ाई है. मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह हैं. 75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला जिसने गरीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी. करोड़ों गरीबों की दुआएं आपके साथ हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *