बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी ने हमेशा की तरह इस बार भी रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया.इस पार्टी में कई सेलेब्स ने शिरकत की.

इस पार्टी में सलमान खान, शाहरुख खान, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, शहनाज गिल ने महफिल जमाई. पार्टी की कई फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

इफ्तार पार्टी में शिल्पा शेट्टी भी मौजूद रही. उन्होंने यहां पिंक कलर का सलवार सूट पहना हुआ था. सलमान खान के परिवार का लगभग हर सदस्य पहुंचा था. पार्टी में अर्पिता और उनके पति आयूष को भी स्पॉट किया गया.

बाबा सिद्दीकी की पार्टी में सबकी निगाहें सलमान खान और संजय दत्त पर टिकीं रही. दोनों को गुफ्तगू करते हुए देखा गया. बता दें कि लंबे अरसे के बाद सलमान खान और संजय दत्त एक साथ दिखाई दिए हैं.

कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी रमज़ान के महीने में हर साल इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं. उनकी पार्टी में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बड़े चेहरे हमेशा शामिल होते रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *