टीवी की सीता यानि एक्ट्रेस देबीना बनर्जी 18 अप्रैल को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। देबीना का ये बर्थडे उनके लिए बेहद खास है क्यूंकि हाल ही में एक्ट्रेस एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं।

पत्नी के बर्थडे पर गुरमीत चौधरी ने शानदार पार्टी दी जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है कि पार्टी में देबीना ने पति, परिवार और दोस्तों के साथ जमकर धमाल मचाया।

देबीना के बर्थडे पर घर को खूब सजाया गया। बालकनी की खिड़की पर हैप्पी बर्थडे वाली लाइट लगी दिख रही हैं। इसके साथ ही बर्थडे सेलिब्रेशन वाली जगह को व्हाइट फूल और मोमबत्तियों से सजाया गया है।

एक तस्वीर में देबीना अपने दोस्तों संग पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर में गुरमीत देबीना के गाल पर किस करते दिख रहे हैं। लुक की बात करें तो देबीना ग्रीन कलर की वन पीस ड्रेस में स्टाइलिश दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *