दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं।दोनों को फैंस साथ देखना काफी पसंद करते हैं। जब भी दोनों की जोड़ी किसी गाने या फिल्म में साथ आती है, तो वह हिट जरूर हो जाती है।

आम्रपाली ने एक इंस्टा रील भी शेयर की है, जिसमें निरहुआ और वह दोनों ही दूल्हा-दुल्हन बने नजर आ रहे हैं। दोनों का ये रोमांटिक अंदाज वाला वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो के साथ आम्रपाली ने लिखा कि हमारी पहली रील। फैंस दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई इनकी जोड़ी नंबर वन बता रहा है, तो कोई दोनों को एक साथ देखकर काफी खुश है।

आम्रपाली ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें निरहुआ उनके पास आकर रोमांटिक अंदाज में गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही दूल्हा और दुल्हन की तरह तैयार हुए हैं। आम्रपाली जहां लाल साड़ी, लाल चूड़ी और सिंदूर और बिंदी में नजर आ रही हैं, तो निरहुआ भी शेरवानी पहन दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही निरहुआ ने नेपाली टोपी भी पहनी हुई है।  ये बात सच है कि दोनों ने शादी की है, लेकिन सिर्फ रील लाइफ में।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *