बीते कई दिनों से टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो द कपिल शर्मा शो के ऑफ एयर होने की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स मानें तो कपिल शर्मा के जून या जुलाई में अमेरिका टूर के चलते यह फैसला लिया गया है।

हालांकि, इस बारे में अभी तक शो की टीम की तरफ से किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसी बीच सोनी टीवी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर नए कॉमेडी शो के शुरू होने की जानकारी दी।

इसके साथ ही अब कई लोग यह भी अंदाजा लगा रहे हैं कि नए शो के साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू भी फिर से टीवी पर अपनी वापसी कर सकते हैं। नए शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन के टीवी पर दोबारा वापसी के बाद से ही अब सिद्धू की वापसी की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

जब कपिल शर्मा ने अपना कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ शुरू किया तब नवजोत सिंह सिद्धू उसमें बतौर जज नजर आए थे। हालांकि, साल 2019 में हुए पुलवामा हमले पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद सिद्धू को शो से हटाने की मांग तेज हो गई।

हाल ही में सिद्धू के पंजाब विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह फिर से ‘द कपिल शर्मा शो’ में वापसी कर सकते हैं। इस पर अर्चना पूरन सिंह पहले ही कह चुकी थीं कि अगर सिद्धू शो में वापसी करते हैं  नए कॉमेडी शो के टीजर से बाद से ही सिद्धू की टीवी पर वापसी करने की अटकलें तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *