मुंबई की श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) ने महरौली पुलिस को खुली चुनौती दी है, आफताब ने कहा है कि श्रद्धा को मैंने मारा है, दम है तो शरीर के टुकड़े व औजार बरामद करके दिखाओ।

आरोपी की इस चुनौती को लेकर दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी भी सकते में हैं। पुलिस को उसके आत्मविश्वास को देखकर ताज्जुब हो रहा है।  बताया कि जब महरौली पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था तो आफताब ने कहा था कि मैंने श्रद्धा की हत्या की है। दम है तो शरीर के टुकड़े बरामद करके दिखाओ। वह इस चुनौती को अब लगातार दोहरा रहा है।

पुलिस श्रद्धा के सिर व धड़ को अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। छतरपुर के जंगल से बरामद जबड़ा व 100 फुटा रोड से बरामद शरीर के टुकड़े से पता लग है कि वह किसी महिला के टुकड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *