भगोड़े अमृतपाल सिंह  का एक और नया सीसीटीवी  जारी हुआ है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ये तस्वीरें पंजाब  के पटियाला  हो सकती हैं.  पटियाला से ही अमृतपाल हरियाणा के शाहबाद  पहुंचा. आपको बता दें कि पिछले 7 दिनों से अमृतपाल फरार है, उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है.

पंजाब पुलिस दिल्ली आई थी. कश्मीर गेट बस अड्डे का CCTV चेक किया गया. CCTV का डेटा पंजाब पुलिस ले गई है. इसके अलावा भागने में अमृतपाल की मदद करने वाले शख्स का भी पता चल गया.

18 मार्च को अमृतपाल, अमृतसर के आस-पास दिखा था. उसके बाद वो 20 मार्च को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिखा. ये आशंका है कि वो उत्तराखंड में छिपाया गया हो. जिसको लेकर उधम सिंह नगर में पुलिस अलर्ट पर है. वहां उसके पोस्टर लगे हैं. आशंका है वो नेपाल भाग चुका है. वहीं दूसरी सूरत ये है कि वो हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भागने के बाद यूपी के बहराइच के रास्ते नेपाल भाग सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *