ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा  ने एक बार फिर से भारत का नाम रोशन किया है. उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप  में रजत पदक जीता है. उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में यह 88 . 13 मीटर की थ्रो के साथ इस पदक को हासिल किया हैबॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने खुशी जाहिर की है और ओलंपिक चैम्पियन को रजत पदक जीतने के लिए बधाई भी दी है।

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर नीरज चोपड़ा की एक तस्वीर के साथ उन्हें जीत पर बधाई दी है। एक्ट्रेस ने एनडीटीवी की खबर को शेयर करते हुए लिखा- ‘बधाई नीरज चोपड़ा।’

बता दें कि नीरज चोपड़ा सिल्वर मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय और पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए। उन्होंने 88. 13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया है।भारत के लिये विश्व चैम्पियनशिप में एकमात्र पदक 2003 में पेरिस में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लंबी कूद में कांस्य जीता था. चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का 19 साल का इंतजार खत्म करते हुए इतिहास पुस्तिका में अपना नाम दर्ज कराया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *