बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल का नया रोमांटिक सॉन्ग ‘दोतारा’ रिलीज हो गया है। इस गाने में मौनी बंगाली में गाना गाती नजर आ रही हैं। ‘दोतारा’ गाने में फिर से मौनी ने अपने हॉट लुक से फैंस को क्रेजी किया है।

मौनी रॉय और जुबिन नौटियाल के गाने ‘दोतारा’ आज यानी 21 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने में आप देख सकते हैं कि इसमें दो अलग-अलग वक्त को दिखाया गया है।

बाद में इसमें दिखाया गया कि मौनी एक राज दरबार की नृत्यकी होती हैं और जुबिन एक गायक। गाने के जरिए जो कहानी दिखाई गई है वो बेहद ही खूबसूरत है।’दोतारा’ में जुबिन नौटियाल के अलावा फेमस प्लेबैक सिंगर पायल देव ने अपनी आवाज दी है।

पायल देव बॉलीवुड फिल्मों के लिए न सिर्फ गाने गाती हैं बल्कि वह गाने लिखती भी हैं। उन्होंने ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म का ‘अब तोहे जाने न दूंगी’ के साथ ही ‘नमस्ते इंग्लैंड’ फिल्म का ‘भरे बाजार’ जैसे कई गाने गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *