महाराष्ट्र के अकोला जिले में  बशीतकली थाना क्षेत्र के दगड़पर्व बांध में डूबने से मां और दो बेटियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह तीनों शवों को बांध से निकाल लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला के पति ने बशीकली थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी दो बेटियों के साथ लापता भैंस की तलाश में  दोपहर करीब 3 बजे घर से निकली थी। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो काफी तलाश करने के बाद भी उनकी कोई खबर नहीं मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मां-बेटियों को काफी ढूंढा। सोमवार सुबह तीनों के शव बांध में मिले। मृतकों की पहचान सरिता सुरेश घोगरे (40) और उनकी बेटियों अंजलि सुरेश घोगरे (16) और वैशाली सुरेश घोगरे (13) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *