Saturday, April 20, 2024 at 4:35 PM

‘Mom2Be’: बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई बिपाशा बासु, रोमांटिक अंदाज में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके तूफान ला दिया है। क्योंकि कपल ने बेहद रोमांटिक अंदाज में अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। हमेशा अपनी बोल्डनेस और ग्लैमरस अवतार के लिए सुर्खियों में रहने वाली बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट भी बेहद बोल्ड अंदाज में की है। बिपाशा बसु ने अपनी इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं।

बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने खुद सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर कर दिया है। बिपाशा और करण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की है।हाल ही में यह खबर आई थी कि यह सेलेब्रिटी कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। वहीं अब इन खबरों की पुष्टि करने के लिए बिपाशा ने काफी बोल्ड और ग्लैमरस स्टाइल चुना है।

इन तस्वीरों में वह और उनके पति करण सिंह ग्रोवर मैचिंग सफेद शर्ट पहने हुए दिख रहे हैं। दोनों बिपाशा ने ओवर साइज शर्ट के बटन खोले हुए हैं इस ड्रेस के बटन ओपन कर बिपाशा बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं एक तस्वीर में उनके पति करण सिंग ग्रोवर बेबी बंप को प्यार से चूमते दिख रहे हैं।इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, “एक नया समय, एक नया चरण, एक नई रोशनी हमारे जीवन में एक और अनूठी छवि जोड़ती है।

Check Also

दर्शकों को लुभाने में कामयाब ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘मैदान’ सहित बाकी फिल्मों का रहा ऐसा

इन दिनों सिनेमाघर कई फिल्मों से गुलजार हैं। अप्रैल के महीने में ईद के मौके …