टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने फिर से खुशखबरी दी है. देबीना फिर से मां बनने वाली हैं. अपने पहले बच्चे लियाना चौधरी का स्वागत करने के चार महीने बाद देबिना दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई हैं।

अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर देबीना बेहद एक्साइटेड हैं. बता दें कि चार महीने पहले ही उनकी लाइफ में उनकी बेहद प्यारी बेटी लियाना चौधरी आईं. अपनी फैमिली फोटो को शेयर कर दोनों ने ये जानकारी साझा की है.

देबिना द्वारा साझा की गई तस्वीर में गुरमीत एक हाथ से अपनी बेटी लियाना चौधरी को गोद में लिए हुए हैं। वहीं दूसरे हाथ से देबिना को पकड़े हुए हैं। बेटी लियाना कैमरे की तरफ और देबिना गुरमीत की तरफ देख रही हैं। देबिना, गुरमीत को गले लगाते हुए प्रशंसकों को सोनोग्राफी की फिल्म दिखा रही हैं।

साल 2022 देबीना और गुरमीत के लिए बेहद खास है. 3 अप्रैल को कपल ने अपने माता-पिता बनने की जानकारी सबके साथ साझा की थी. गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी अब 3 से चार होने जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *