कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद आर ध्रुवनारायण का शनिवार सुबह मैसूरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। मैसूरु के डीआरएम मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने कांग्रेस नेता के निधन की पुष्टि की है।
अस्पताल के डॉक्टर डॉ. मंजूनाथ ने कहा, ‘आर ध्रुवनारायण को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, उनका ड्राइवर उन्हें सुबह करीब 6.40 बजे अस्पताल ले आया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ध्रुवनायण के निधन पर शोक व्यक्त किया और इसे पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ‘पूर्व सांसद, श्री आर ध्रुवनारायण के आकस्मिक निधन से दुखी हूं। एक मेहनती और विनम्र जमीनी नेता, वह सामाजिक न्याय के एक चैंपियन थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

ध्रुवनारायण 2009 से 2019 तक चामराजनगर लोकसभा सीट से सांसद थे।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ध्रुवनारायण के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *