बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी फिल्म जर्सी के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ चुके हैं।अभिनेता की यह आज यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही दर्शक काफी समय इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे।

अपनी रिलीज से पहले जहां ये फिल्म कानूनी विवाद में फंस गई थी, तो वहीं अब सोशल मीडिया पर शाहिद की इस फिल्म को लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है।

फिल्म के विरोध का कारण शाहिद कपूर द्वारा सुशांत सिंह राजपूत का मजाक उड़ाना है।आईफा अवॉर्ड्स में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अपमान करने वाले शाहिद कपूर ही थे। ऐसे एक्टर की फिल्म को बॉयकॉट करना चाहिए। वहीं, कुछ लोग तो पूरे हिंदी सिनेमा यानी बॉलीवुड को ही बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, एक समय उन्होंने सुशांत का अपमान किया था। अब उसी अपमान का सामना करने की उनकी बारी है। चलो बॉलीवुड का पूरी तरह से बहिष्कार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *