बॉलीवुड कोविड 19 के बाद फिर से ठीक हो रहा है और लगातार किसी ना किसी तरह की फिल्में चर्चा में हैं। इस वक्त सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली चर्चा में हैं।

कुछ समय पहले उन्होने घोषणा की थी कि वह कभी ईद कभी दिवाली का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जो फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है।

फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में होंगी और यह भी बताया गया है कि दक्षिण के सुपरस्टार वेंकटेश भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एक हालिया रिपोर्ट ने सुझाव दिया कि श्रेयस तलपड़े और अरशद वारसी, जो जाहिर तौर पर फिल्म का हिस्सा थे, जो अब बाहर हो चुके हैं। जी हां,  सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा और ज़हीर इकबाल इस फिल्म का हिस्सा होने वाले हैं।

सलमान खान लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और किसी ना किसी तरह का पोस्ट सामने आता रहता है। आखिरी बार वो आयुष शर्मा के साथ ही फिल्म अंतिम का हिस्सा बने थे और उनको काफी पसंद किया गया था।

इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर से जोया यानि कैटरीना नजर आने वाली हैं। लेकिन इस बार विलेन भी एक स्टार होने वाला है, खबरें हैं कि इमरान हाशमी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *