भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को ‘भाजपा को जानो’  पहल के तहत दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में विभ्नन देशों के सांसदों- नेताओं और विदेश मामलों के जानकारों के एक समूह के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट भाजपा मुख्यालय पहुंचें हैं। ‘भाजपा को जानों’ अभियान के तहत पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भाजपा की अब तक की यात्रा के बारे में जानेंगे।  इस दौरान वे पार्टी की विचारधारा के साथ ही उसके लक्ष्यों के बारे में भी विमर्श किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी ने ‘Know BJP’ अभियान बीते साल अप्रैल में भाजपा प्रमुख द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस पर शुरू की गई थी। ‘भाजपा को जानो’ कार्यक्रम के तहत, नड्डा विदेशी दूतों को अपनी पार्टी के बारे में जानकारी देते हैं। पार्टी द्वारा विभिन्न देशों के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ दुनिया को अपनी विचारधारा और कार्यप्रणाली के बारे में बताने का भाजपा का प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *