‘भूल भुलैया 2’ की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन का करियर इस समय जोरों पर है। अभिनेता का नाम अब इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शामिल हो गया है। इन दिनों कार्तिक आर्यन की पाइपलाइन में कई दिलचस्प फिल्में हैं. अब कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है।

कार्तिक ने एक क्लिपबोर्ड की तस्‍वीर शेयर की है जिसपर फिल्म का नाम लिखा हुआ है। तस्‍वीर के साथ उन्‍होंने कैप्‍शन में ‘Night shoots like these’ लिखा है। कार्तिक आर्यन इन दिनों रात में अपनी फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ की शूटिंग कर रहे हैं।

जिसमें से एक की रिलीज डेट निर्माताओं ने आज जारी कर दी है। जी हां हम ‘सत्य प्रेम की कथा’  की ही बात कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपने प्रोडक्शन कंपनी के ट्विटर हैंडल के माध्यम से इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में कियारा आडवाणी  अहम रोल में नजर आएंगी। कुछ दिन पहले कार्तिक आर्यन अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें एक्टर गणपति बप्पा के सामने हाथ जोड़कर खड़े थे और आशीर्वाद लेते हुए नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *