हैलोवीन एक खास त्योहार है, जिसकी चमक विदेशों में देखने को मिलती है। लेकिन अब भारत में भी इस मजेदार त्योहार को मनाया जाता है। बॉलीवुड स्टार्स हर साल हैलोवीन पार्टी में अपने यूनिक लुक से फैंस को इंप्रेस कर देते हैं .ब्लैक बॉडीकोन ड्रेस में एक्ट्रेस काफी बोल्ड लग रही हैं।

डार्क लिपस्टिक और खुले बालों में लुक को कंप्लीट करते हुए जाह्नवी पूरी हैलोवीन वाइब्स दे रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक उनके फैंस का खूब पसंद आ रहा है।बीती रात बॉलीवुड स्टार्स ने मिलकर हैलोवीन का त्योहार मनाया। इस दौरान तमाम अभिनेत्रियों ने अपने लुक से सबका दिल जीत लिया। लेकिन जो सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहीं, वह जान्हवी कपूर थीं। आइए आपके सबके लुक्स के बारे में बताते हैं।

बीती रात हैलोवीन पार्टी में जान्हवी कपूर ब्लैक कलर की खूबसूरत बॉडीकोन ड्रेस में पहुंचीं। जान्हवी इस फुल स्लीव ऑफ शोल्डर ड्रेस में कयामत ढा रही थीं। अभिनेत्री ने अपना लुक ब्राइट मेकअप से पूरा किया।

उन्होंने ब्लैक ड्रेस के साथ डार्क ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगाई थी और स्मोकी आईज रखी थीं।काम की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म मिली में नजर आएंगी, जिसका पिछले दिनों ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म 4 नवंबर को पर्दे पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *