जाह्नवी कपूर कमाल की एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। पिछले काफी समय से एक्ट्रेस का नाम शिखर पहाड़िया संग जुड़ रहा है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है।

एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी के दर्शन करते नजंर आएं। इस वीडियो के बाद अब एक्ट्रेस ने शिखर पहाड़िया को बर्थडे विश किया।

जाह्नवी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शिखर के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में यह रूमर्ड कपल एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहा हैं। जाह्नवी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे शिकू।” एक्ट्रेस के इस पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि वह दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार कर रही है। एक्ट्रेस ने शिखर की बच्चपन की फोटो भी पोस्ट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *