यूलिया वंतूर  का जन्मदिन 24 जुलाई को होता है और आज वो अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। यूलिया ने हमेशा बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान के साथ ही सुर्खियां बटोरी हैं। यूलिया वंतूर एक अभिनेत्री, सिंगर और मॉडल हैं, जो बीते कुछ सालों से बॉलीवुड में काम कर रही हैं, हालांकि उनका करियर कुछ खास नहीं रहा है।

यूलिया का नाम लेते ही सलमान का नाम अपने आप आ जाता है। ये भी कहा जाता है कि यूलिया की सफलता के पीछे सलमान खान का हाथ है। वहीं इन दोनों के अफेयर की खबरों ने भी खूब तूल पकड़ा है। तो चलिए जानते हैं यूलिया की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें-

यूलिया वंतूर ने हमेशा ही बॉलीवुड के दंबग एक्टर सलमान खान की वजह से सुर्खियां बटोरी हैं। कभी यूलिया का नाम सलमान खान के साथ जुड़ा तो कभी वो एक्टर की फिल्मों में गाना गाते नजर आईं। सलमान और यूलिया की दोस्ती की करीब 12 साल हो चुके हैं। दोनों को किसी भी पार्टी, इवेंट या फिल्म प्रमोशन के दौरान साथ देखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *