आमिर ख़ान  की बेटी इरा ख़ानबॉलीवुड के उन स्टारकिड्स में से एक हैं जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं. अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से वो अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं.

आमिर ख़ान की बेटी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में हमेशा खुलकर बात करती हैं, फिर चाहें वो उनका डिप्रेशन हो या मां-पापा का तलाक.अपने लेटेस्ट पोस्ट में इरा ने बताया कि पिछले 4-5 सालों में उनका वज़न करीब 20 किलो तक बढ़ गया था इस वजह से उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा था. लेकिन हाल ही में वज़न घटाने लिए फास्टिंग शुरू कर दी.

इरा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखर के साथ ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं साथ ही कुछ सोलो फोटो भी शेयर की हैं जिनमें उनका वज़न बढ़ा हुआ दिख रहा है.फोटोज़ शेयर करते हुए इरा ने लिखा, ‘हाल ही में मैंने 15 दिन की फास्टिंग की ताकी में वज़न कम करने की शुरुआत कर सकूं. सेल्फ मोटिवेशन और सेल्फ इमेज डिपार्टमेंट में मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही थी.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *