उत्तराखंड में मॉनसून सीजन को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों के अवकाश को लेकर बड़ा फैसला लिया था.मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही अवकाश दिया जाएगा.

आदेश के अनुसार 30 सितंबर तक किसी अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा.कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में मॉनसून को देखते हुए अधिकारियों की बैठक ली थी, जिसमें मौजूदा स्थितियों को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगाने की बात कही गई थी. शासकीय व निजी परिसंपत्तियों व कृषि योग्य भूमि को नुकसान होता है। जन व पशु हानि भी होती है।

इस स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत देने व राहत सामग्री उपलब्ध कराने, बिजली व पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने व परिवहन सुविधा सुचारु रखने में अधिकारी-कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है।
मुख्यमंत्री के इन आदेशों के क्रम में अब मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने भी आदेश जारी कर दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *