सिनेमाघरों पर इन दिनों ‘केजीएफ 2’ का खुमार छाया हुआ है. टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ रिलीज़ हुई है जो पर्दे पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है. ‘हीरोपंती 2’ ने दो दिन में करीब 12.5 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है.

साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के जबरदस्त मिजाज को देखते हुए इसे एक मौका दिया गया है, और अब ये देखना बाकी है कि आने वाले दिनों में यह कितनी कमाई करती है.

‘हीरोपंती 2’ ने पहले दिन करीब 7 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन की रनवे 34 ने करीब 3-3-25 करोड़ का बिजनेस किया है.  ईद और वीकेंड पर फिल्म्स के कलेक्शन में इजाफे की उम्मीद की जा रही है.

आपको बता दें कि ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को रिलीज हुए करीब 15 दिन हो गए हैं मगर इसका जलवा आज भी काम है. इस शुक्रवार सिनेमाघरों पर दो फिल्में रिलीज हुई हैं. टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 और अजय देवगन की रनवे 34. अब देखना हो कि केजीएफ 2 के तूफान के आगे ये दोनों फिल्म कितना टिक पाती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *