दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन में हैं. फोन पर एक महिला के द्वारा की गई शिकायत पर सीएम योगी ने एक्शन लेते हुए तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया.

‘हैलो, मैं बुलंदशहर से संगीता सोलंकी बोल रही हूं.. माननीय मुख्‍यमंत्री जी से अनुरोध है कि कृपया मेरी समस्‍या का समाधान करें. सीएम सर से निवेदन है कि मुझे कार्यभार ग्रहण कराने का कष्‍ट करें.’

संगीता की समस्‍या का संज्ञान लेते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने तत्‍काल प्रभाव से मेरठ के आला अधिकारियों को शिकायत का निस्‍तारण करने के निर्देश दिए.  संगीता सोलंकी के महज एक फोन कॉल से हुई शिकायत का संज्ञान लिया गया.

संगीता सोलंकी ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता पद ‘हिंदी’ 2021 की लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसमें उनको आयोग द्वारा मेरठ के भागीरथी आर्य कन्या इंटर कॉलेज आवंटित किया गया.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *