उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां रौली कल्याणपुर में झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-35 के किनारे बैठे आठ बरातियों को बेकाबू पिकअप ने कुचल दिया।  सड़क किनारे बैठे बारातियों को पिकअप ने रौंद दिया। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं सीएम योगी ने भी हादसे पर दुख जताया है, साथ ही मुआवजे का भी ऐलान किया है।यह हादसा चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र अंतर्गत रौली कल्याणपुर में हुआ। आक्रोशित भीड़ ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया है।

मौके पर चित्रकूट DM शुभ्रांत कुमार शुक्ला और SP अतुल शर्मा पहुंचकर लोगों को शांत कराया। इस बीच बांदा की ओर से आया तेज रफ्तार लोडर (पिकअप) आठ बरातियों को रौंदता हुआ पेड़ से टकराया और पलट गया। हादसा देख शादी वाले घर में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *