Friday, June 2, 2023 at 8:23 PM

आइब्रो झड़ने लगी है तो जरुर जानिए इससे छुटकारा पाने के कुछ उपाएँ

चेहरे की खूबसूरती में आइब्रो का मुख्य किरदार होता है। घनी और काली आइब्रो चेहरे की सुंदरता बढ़ा देती है। घने बालों के जैसे आइब्रो के बालों का भी मजबूत होना जरुरी है।  आजकल बहुत ही महिलाओं की आइब्रो झड़ने लगी है जिसके कई कारण हो सकते हैंशरीर में पोषक तत्वों की कमी, कोई ऑटोइम्यून बीमारी, भौंहो को बार-बार रगड़ना आदि।

आइब्रो के बाल झड़ने लगते हैं। डैमेज, कमजोर आइब्रो को मैडरोसिस कहते हैं। बालों की ग्रोथ और उन्हें झड़ने से रोकने के लिए एलोवेरा जेल और नारियल तेल बहुत ही फायदेमंद है। यह दोनों चीजें बालों की जड़ों को पोषण देने में मदद करती है।  कई शोधों में इस बात का खुलासा हुआ है कि एलोवेरा हेयर ग्रोथ बढ़ाने और हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाने में मदद करती है।

कैसे करें इस्तेमाल?

. एक कटोरी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच नारियल तेल लगाएं।
. दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके आइब्रो पर लगाएं।
. इसके बाद आइब्रो की सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
. अगले दिन आइब्रो सादे पानी से धो लें।
. नियमित ऐसा करने से आइब्रो घने और मजबूत बनेंगे।

ऑलिव ऑयल

इसके अलावा काली घने आइब्रो के लिए आप ऑलिव ऑयल भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 2-3 बूंदें इस तेल की लें और आइब्रो पर लगाकर 10 मिनट के लिए मसाज करें। इससे आइब्रो की ग्रोथ अच्छे से होने लगेगी।

Check Also

काजू मखाने की खीर घर पर बनाने के लिए देखें इसकी रेसिपी

काजू मखाने की खीर बनाने के लिए सामग्री :    1 लीटर दूध 1 कप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *