नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया, जहां उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल रही। इस मौके पर, सिंगर ने अपने घर पर एक चाय पार्टी रखी थी।

नेहा कक्कड़ ने पार्टी से तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए, जिसे देखते ही नेटिजन्स ने सवाल उठाना शुरु कर दिया। सबने रोहनप्रीत की गैर मौजूदगी नोटिस की।  रोहनप्रीत ने नेहा के जन्मदिन पर कोई पोस्ट तक नहीं किया। लिहाजा, जहां कई फैंस ने नेहा को उनके पोस्ट पर ‘हैप्पी बर्थडे’ की शुभकामनाएं दीं, कुछ नेटिज़न्स ने रिएक्शन देते हुए कमेंट किया कि.. ‘तस्वीरों में आपके पति कहां हैं’।

नेहा के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘जन्मदिन तो ठीक है लेकिन आपके जीवन साथी रोहन प्रीत नहीं है, आपके जन्मदिन पर आपके साथ’.. वहीं, दूसरे ने लिखा- ‘दीदी भाइया से लड़ाई हो गई है क्या.. दिखाई नहीं दे रहे हैं आपके बर्थडे पर…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *