तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टेलीविजन उद्योग के क्यूटेस्ट कपल में से एक है. वे बिग बॉस 15 के घर में मिले और एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए. दोनों के फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसंद है, वे दोनों को तेजरन के नाम से बुलाते है.

 तेजस्वी और करण एक साथ रंगों का त्योहार मनाएंगे और नागिन 6 की अभिनेत्री निश्चित रूप से इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं. तेजस्वी प्रकाश को यह कहते हुए सुना गया था, “होली के लिए मैं कापी एक्साइटेड हुं, देखते हैं कि मैं कब शूट से निकलूंगी उसी के अनुसार योजना बनाऊंगी. यह करण और मेरी पहली होली है…जब भी हमें समय मिलेगा हम मनाएंगे.

हमने कई चीजे प्लान कर रखी है.” उन्होंने आगे अपने सभी प्रशंसकों को तेजरन पर इतना प्यार बरसाने के लिए थैक्यू भी बोला. उन्होंने कहा, आप सभी ने हमारे व्यक्तिगत कार्यों को भी प्यार और समर्थन किया है. हमारा समर्थन करते रहें. सभी को होली की शुभकामनाएं.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *