कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। कपल की शादी को 3 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अक्सर ही कैटरीना और विक्की किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं।

अब एक बार फिर लवबर्ड सुर्खियां बटोर रहा है जिसकी वजह कपल की क्यूट सेल्फी है जिसे कैटरीना ने शेयर किया। कैटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की के साथ सुबह की एक सेल्फी पोस्ट की।

तस्वीर में कैटरीना पति विक्की के कंधे पर अपना चेहरा टिकाए नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो विक्की व्हाइट शर्ट में दिख रहे हैं। कपल ने स्टाइलिश शेड्स लगाए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि सेल्फी क्लिक करते समय कैटरीना और विक्की थोड़ी नींद में भी दिखे। कैटरीना ने खुद भी कुछ ऐसा ही कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा- “सॉरी आई एम स्लीप।कैटरीना ने विक्की के साथ एक और सेल्फी शेयर की। इसके साथ उन्होंने हार्ट वाला स्टिकर लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *