भाजपा और भाजपा शासित प्रदेशों में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक प्रदर्शनी का उद्धाटन किया।पार्टी ने आज से ही सेवा पखवारा की शुरुआत की है तो 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक चलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर कोई अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी बरते तो भारत आत्मनिर्भर बन सकता है। इस दिशा में सभी को संयुक्त प्रयास करना होगा। इसके लिए समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर सरकारी योजना चलाई जा रही है।

सीएम योगी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक ट्वीट में लिखा- ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के शिल्पी, ‘अंत्योदय’ हेतु राष्ट्र आराधना में सतत रत, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम मां भारती के परम उपासक आदरणीय प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।’ सीएम योगी ने इस मौके पर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ शीर्षक से एक लेख भी लिखा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस लेख को पोस्ट भी किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सु्प्रीमो मायावती ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।कोरोना के लाॅकडाउन कफ्र्यू में पूरा भारत प्रधामंत्री मोदी के साथ था। भारत पहला देश है जिसने रेवड़ी नहीं बांटी बल्कि लोगों को राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *