फिल्म इंडस्ट्री में कई मशहूर फिल्मों को निर्मित करने वालीं फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने  सगाई कर ली। निर्माता ने बिजनेसमैन सनी कपूर के साथ हुई सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बारे में जानकारी दी।

सामने आईं इन तस्वीरों में गुनीत बेहद खुश और प्यारी लग रही हैं। अपने इस दिन पर फिल्म निर्माता ने नीले रंग की साड़ी और उसके साथ मांग टीका लगाया था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी।

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की फोटोज शेयर करते हुए निर्माता गुनीत मोंगा ने एक भावुक करने वाला नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘कभी-कभी गलत ट्रेन आपको सही स्टेशन तक ले जाती है

इसके अलावा एकता कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, आहना कुमरा, अनन्या पांडे, करण जौहर,राघव जुयाल सहित कई टीवी और बॉलीवुड कलाकारों ने उन्हें बधाई दी।

बॉलीवुड सितारों के अलावा उनके फैंस भी गुनीत को इस खास मौके पर बधाई देते दिखे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, बधाई हो। वहीं एक और यूजर ने लिखा, आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *