महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशुब महिंद्रा का 99 साल की उम्र में देहांत हो गया है। हाल में फोर्ब्स ने भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की थी जिसमें देश के सबसे बुजुर्ग अरबपति केशुब महिंद्रा बने थे।

केशुब महिंद्रा 16.4 बिलियन डॉलर रेवेन्यू वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के सेवामुक्त चेयरमैन थे। INSPACe के चेयरमैन पवन गोयनका ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की है।

केशुब महिंद्रा ने 1947 में अपने पिता की कंपनी में काम शुरू किया था और 1963 में वो महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन बने थे। 2012 में केशुब चेयरमैन के पद से सेवामुक्त हो गए और अपने भतीजे आनंद महिंद्रा को ये पद सौंप दिया।  कंपनी विलीज जीप भारत में असेंबल किया करती थी और आज महिंद्रा का कारोबार आपको हर जगह दिखेगा।

महिंद्रा एंड महिंद्रा आज की तारीख में अपने ट्रैक्टर्स और एसयूवी के लिए भारत के साथ पूरी दुनिया में मशहूर हो चुकी है। सॉफ्टवेयर सर्विस, हॉस्पिटेलिटी और रियल एस्टेट में भी महिंद्रा का लंबा-चौड़ा काम है। भारतीय ग्राहकों के लिए वही चीजें पेश की जो उनके लिए बहुत कारगर हैं, चाहे वो बोलेरो एसयूवी हो या ट्रैक्टर्स।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *