बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत  की फिल्म धाकड़ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था.फिल्म में वो काफी दमदार लुक में दिखी थी. मूवी के प्रमोशन को लेकर एक्ट्रेस बिजी चल रही है. एक्ट्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की.

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ तसवीरें पोस्ट की हैं. साथ ही इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हाल के चुनावों में जबरदस्त जीत के बाद आज मुझे महाराज @myogi_adityanath जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.

यह एक अद्भुत शाम थी. महाराज जी की करुणा, चिंता और जुड़ाव की गहरी भावना मुझे विस्मित करती है. मैं खुद को सम्मानित और प्रेरित महसूस कर रही हूं.

कंगनौ रनौत की फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर साथ में दिखेंगे. कंगना के साथ काम करने को लेकर नवाजुद्दीन ने अपना एक्सपीरियंस बताया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *