आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी सिनेमाघरों में हिट रही थी। आमिर खान की बेटी इरा खान ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है.

आमिर खान की बेटी इरा खान ने गंगूबाई काठियावाड़ी’ देखने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘आप अपने आसपास हो रहे गलत को बदलने के लिए एक उग्र इच्छा शक्ति विकसित कर सकते हैं क्योंकि आपने जो आघात अनुभव किया है, वह आपको बड़ी लहरों की सवारी करने और कई बाधाओं को दूर करने के लिए सक्षम बनाता है…फिर भी आप वेश्यावृत्ति को वैध बनाने का प्रबंधन नहीं करते हैं’।

इरा ने आगे लिखा, ‘आपके पास पैसा, बुद्धि, कौशल, कनेक्शन,ड्राइव, जुनून और ग्रेट टाइम हो सकता है…आप इसे सच में बुरी तरह चाह सकते हैं और अपने वास्तविक कठिन प्रयास कर सकते हैं, आप विश्व की भूख को मिटा सकते हैं, जलवायु परिवर्तन को रोक सकते हैं, भेदभाव को समाप्त कर सकते हैं, लिंग समानता का अधिकार प्राप्त कर सकते हैं..’

इसके आगे इरा ने एडम प्रोजेक्ट का एक कोट भी साझा किया है और इसके आगे उन्होंने गंगूबाई काठियावाड़ी की तारीफ करते हुए लिखा, गंगूबाई ने जीत हासिल की और उन्होंने जो हासिल किया, इससे उन्हें सच्ची कृतज्ञता, गर्व और खुशी महसूस हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *