Amazon के बाद अब Flipkart ने भी सेल की घोषणा कर दी है।  फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल भारत में 6 अगस्त से 10 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।सेल के दौरान हर शुक्रवार को फ्लिपकार्ट Crazy Deals की पेशकश करेगा.

इसी तरह कंपनी Rush Hours डील भी पेश करेगी जिसकी शुरुआत 6 अगस्त को रात 2 बजे होगी.प्रिंटर, मॉनिटर पर 70% की छूट दी जाएगी. इसके अलावा अप्लायंस पर 70% का डिस्काउंट मिलेगा, और 55% के डिस्काउंट पर ACs को खरीदा जा सकता है.

आखिर में इस सेल में टिकटॉक डील्स भी पेश की जाएंगी, जिसके तहत ग्राहक दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक सामान को सबसे कम कीमत में घर ला सकेंगे. सेल के दौरान अगर ग्राहक खरीदारी करने के लिए ICICI बैंक और कोटक बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 10% का इंस्टेंट दिया जाएगा.

सेल के दौरान OPPO, Vivo, Apple, Realme, Poco, Samsung, और Motorola स्मार्टफोन्स पर ऑफर्स मिलेंगे, जिनके बारे में जल्द ही खुलासा किया जाएगा।  खरीदार इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *