उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की नरैनी कोतवाली की पुलिस ने एक 17 साल की लड़की की हत्या कर उसका शव पशु बाड़े में दफनाने के मामले में मृतका लड़की के पिता और भाई को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद की है.

जिसमें गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है. नरैनी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) नितिन कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को शनिवार को बताया कि ‘गुढ़ा कला गांव के मजरे बजरंग चौराहे में 17 साल की एक लड़की को उसके परिजनों ने पशु बाड़े में बुधवार को दफना दिया था.

उन्होंने बताया कि ‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लड़की के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए. सीओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मृत लड़की के पिता देशराज और उसके भाई धनंजय के खिलाफ झूठी शान के लिए हत्या करना (302) और उसके शव को चुपचाप दफनाने (201) का मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि देशराज ने अपनी बेटी को घर के पिछवाड़े बने एक पशु बाड़े में बुधवार को दफना दिया था, कुछ ग्रामीणों ने सूचित किया कि लड़की की हत्याकर उसका शव दफनाया गया है. इस आधार पर कार्रवाई की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *