मशहूर रैपर रफ्तार उर्फ दिलिन नायर और उनकी पत्नी कोमल शादी के छह साल बाद तलाक रहे हैं।रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने 2020 में ही तलाक के लिए अर्जी दे दी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उनका तलाक हो नहीं पाया।

कोमल और रफ्तार को पहली नजर में ही प्यार हो गया था। 5 साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी की थी। लेकिन अब इनके रिश्ते मे दरार आ गयी है।दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं और अब ऑफिशियली अलग होने के लिए तैयार हैं।  पांच साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अब दोनों शादी के छह साल के बाद अलग हो रहे हैं।

कोमल अभिनेता करण और कुणाल बोहरा की बहन हैं।रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने 2020 में ही तलाक के लिए अर्जी दे दी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उनका तलाक हो नहीं पाया।

 रैपर रफ्तार और कोमल की मुलाकात 2011 में हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों काफी वक्त से अलग रह रहे थे।  दोनों के परिवार के बीच रिश्ते अच्छे हैं। करीबी ने यह भी बताया कि सिर्फ क्लोज लोगों को ही इस बारे में पता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *