करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म जुगजुग जियो देख कर भी ऐसा ही लगा.फिल्म को लेकर ऑडियंस के बीच बहुत हाइप बनाया गया. पर हकीकत में फिल्म वैसी नहीं है. आइये आपको बताते हैं क्या है जुगजुग जियो की कहानी.फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की कहानी शुरू होती है कनाडा से।

कामयाबी की रफ्तार पर सवार नैना (यानी कियारा आडवाणी) को अपनी ही कंपनी में बड़ा प्रमोशन मिला है और इसके लिए उसे अपने पति से दूर टोरंटो से न्यूयॉर्क जाना है। नैना और कुकू (यानी वरुण धवन) एक दूसरे को बचपन से जानते हैं।बचपन से ही दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार भी करते हैं। और फिर दोनों साथ में शादी भी रचा लेते हैं। जिसके बाद कहानी 5 साल बाद का लीव ले लेता हैं।

ऐक्टिंग के मामले में अनिल कपूर हमेशा की तरह झकास हैं। भीम के अतरंगी किरदार को उन्होंने खूब मजे से निभाया है और उसे दर्शक भी खूब इंजॉय करता है। जब भी फिल्म जरा सी भी कमजोर होती दिखती है, अनिल कपूर अपने अतरंगी किरदार से इसमें रंग भरते हैं।अनिल कपूर के साथ -साथ नीतू कपूर भी काफी खूब एक्टिंग की हैं।

ट्रेलर देख कर लगा था कि वरुण धवन, अनिल कपूर, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी और मनीष पॉल स्टारर फिल्म देखने के बाद मुंह से Wow… जैसे शब्द निकलेंगे. पर सच बताये, तो पूरी फिल्म देख कर एक सीन भी ऐसा नहीं आया जब मेरे मुंह से ऐसे शब्द निकले हों. फिल्म के डॉयलाग्स और गाने अच्छे हैं, जुगजुग जियो ने हमारी उम्मीदों पर तो पानी फेर दिया है. बाकी फिल्म अच्छी है या बुरी इसका फैसला आप खुद देख कर कीजियेगा..

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *