त्तर प्रदेश के शाहजहांपुर-पलिया नेशनल हाईवे पर खुटार-मैलानी मार्ग पर पुलिया धसने से बने गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर टूरिस्ट बस रोड किनारे पलट गई। और इस भयंकर हादसे में अबतक 12 यात्री घायल हुए हैं।

 टूरिस्ट बस हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही थी। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भिजवाया।

नेपाल के यात्री सीता वासन, सिमरन, पुष्पा, कालिंद नेपाल के अविनाश, हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी उदित कुमार का सीएचसी पर इलाज किया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *