केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तलचर में उर्वरक संयंत्रों का दौरा किया और विकास कार्यों की समीक्षा की। दोनों मंत्रियों ने यहां पौधारोपण किया और यहां उन्हें प्रोजेक्ट मॉडल रूम में फर्टिलाइजर प्लांट के बारे में जानकारी दी गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस दौरान कहा कि कोयला गैसीकरण संयंत्रों से देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को लाभ होगा। कोयले से गैस, गैस से यूरिया, कृषि क्षेत्र में यूरिया की आवश्यकता को भी पूरा करेगा।

उन्होंने कहा कि देश के भीतर ही यूरिया बनाने से यूरिया की खरीद के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता खत्म होगी। तलचर में विभिन्न प्रौद्योगिकी कोयला गैसीकरण संयंत्र का निर्माण कार्य दिसंबर 2024 तक समाप्त हो जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर के परिसर में एक अत्याधुनिक बर्न सेंटर समर्पित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *