बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, लेकिन सोमवार को वो अचानक उस वक्त सुर्खियों में आ गईं जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति निक जोनस (Nick Jonas) के सरनेम को हटा दिया.

. केआरके ने इस जोड़े को लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर निशाना साधा और ट्वीट किया कि ’10 साल के अंदर प्रियंका और निक जोनस का तलाक हो जाएगा.” केआरके के इस ट्वीट के बाद प्रियंका के फैंस ने उनकी सोशल मीडिया पर ही क्लास लगा दी थी, कई लोगों ने उन्हें ये कहकर ट्रोल किया कि “शादी के बाद जोड़े को एक साथ खुशी से रहने की दुआएं दी जाती हैं न कि तुम्हारी तरह बद्दुआ” तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें अपनी हद में रहने की सलाह दे दी थी.

हालांकि प्रियंका चोपड़ा की मां ने तलाक की इन सब बातों को अफवाह बताया है और लोगों से झूठी खबर नहीं फैलाने की अपील की है. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हमेशा पॉवर कपल गोल देते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *