बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस-डांसर राखी सावंत का सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह लोगों को बता रही हैं इंडिया में तीन फ्लैट ले लेंगे तो वह दुबई के 10 फ्लैट के बराबर है।  कोई इसे खरीदना चाहता है तो आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं। मैंने ये इंटरनेशनल बिजनेस शुरू किया है।

पहले वह एक अपार्टमेंट खरीदने वाली थीं लेकिन अब उन्होंने 10 अपार्टमेंट्स खरीदने का फैसला किया है। राखी सावंत ऐसा करने के पीछे की वजह भी बता रही हैं जो कि काफी फनी है और लोग जमकर उन्हें इस वीडियो पर ट्रोल कर रहे हैं।राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुबई में 20 फ्लैट्स खरीदने की बात कर रही हैं और ऐसा करने की वजह भी बता रही हैं। अब लोग राखी को इस बात के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल, राखी सावंत एक इवेंट में आदिलके साथ पहुंची थीं। इस दौरान राखी ने बात करते हुए कहा कि अभी हमने दुबई में एक फ्लैट खरीदा था, लेकिन अब हम 10 फ्लैट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। आदिल बंगलुरु के रहने वाले हैं और राखी से 6 साल छोटे हैं। आदिल के चचेरे भाई दुबई में रहते हैं और राखी का दावा है कि आदिल की मौसी उनके माता-पिता को उनके रिलेशनशिप के बारे में समझाएंगी और उसके बाद दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे।अगर किसी को दुबई में फ्लैट चाहिए तो वह मुझसे कॉन्टैक्ट कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *