बढ़ा हुआ वजन न सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बनता है। वजन घटाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं।

कुछ लोग डाइटिंग करते हैं, तो कुछ लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं।  पत्तियों को डाइट में शामिल करने से शरीर में जमा अतिरिक्त फैट बर्न होता और और वेट लॉस में मदद मिलती है। आइए, जानते हैं वजन घटाने के लिए किन पत्तियों का सेवन करना चाहिए –

करी पत्ता

करी पत्ता लगभग हर भारतीय रसोई में इस्तेमाल किया जाता है।  यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और ब्लड प्यूरीफाई करने में भी मददगार होता है।

पुदीना के पत्ते

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, तो पुदीना के पत्ते को डाइट में जरूर शामिल करें।  इसके सेवन से क्रेविंग कम होती है, जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है।

ऑरिगेनो

ऑरिगेनो का इस्तेमाल आमतौर पर पास्ता या पिज्जा में सीजनिंग के तौर पर किया जाता है। ऑरिगेनो में मौजूद तत्व इंसुलिन लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं। इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। ऑरिगेनो के सेवन से कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *